जमशेदपुर, मार्च 8 -- मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम शुरू करने को लेकर शुक्रवार को रांची से पहुंची उच्चस्तरीय टीम ने बारीडीह स्थित कॉलेज कैम्पस की व्यवस्था का मुआयना किया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनिल तिर्की की अगुवाई वाली इस टीम ने यहां पर उन सुविधाओं का मुआयना किया, जो पोस्टमार्टम के लिए जरूरी होती है। इस टीम में डीआईजी संध्या रानी मेहता, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव आलोक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव अनंत कुमार और राज्य विधि विज्ञान निदेशालय व प्रयोगशाला के संयुक्त उपनिदेशक बृज किशोर ठाकुर शामिल थे। इस टीम ने सकारात्मक रिपोर्ट दी तो संभव है कि मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज राज्य का ऐसा पहला निजी चिकित्सा संस्थान बन जाएगा, जिसे पोस्टमार्टम का अधिकार मिलेगा। इस मामले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.