गंगापार, जनवरी 19 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका धाम के ध्वस्तीकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। इसी क्रम में सोरांव तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कांग्रेस पार्टी गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में सोरांव तहसील प्रांगण में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी को वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका धाम को सौंदर्यीकरण के नाम पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अशफाक अहमद ने कहा कि ध्वस्तीकरण में वह विरासत भी नष्ट कर दी गई, जिसका 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया था और जिसे वर्षों से संरक्षित रखा गया था। लाखों श्रद्धालु जहां दर्शन-पूजन के लिए आते थे। कांग्रे...