कानपुर, जनवरी 19 -- नगर कांग्रेस ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को क्षतिग्रस्त करने पर सरकार को जमकर कोसा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि अगर घाट का वीडियो एआई से बनाया गया है तो इसके ठोस सबूत सार्वजनिक किए जाएं। स्पष्ट किया जाए कि वह मूर्तियां कहां गईं। सरकार सच को छिपाने का प्रयास कर रही है। यहां आसिफ इक़बाल, सुशील सोनी, अर्मेंद्र सिंह, डॉ आरके सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...