अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर। काशी में मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अकबरपुर को सौपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर आस्था पर बुलडोजर चालने वाली भाजपा सरकार विकास के नाम इतिहास मिटा रही है। यहां प्राचीन मंदिरों को तोड़ना हिन्दू समाज की आस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा धर्म और मंदिर की राजनीति करती है और सत्ता में आने पर मंदिरों पर बुलडोजर चलवाती है। भाजपा सरकार काशी की धार्मिक विरासत को नष्ट कर रही है। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, जयशंकर शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.