सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को बांसी तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने इस कार्रवाई को हिंदू आस्था, सनातन संस्कृति और परंपरा पर सीधा हमला बताया। वक्ताओं ने कहा कि मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र स्थल है, जहां सदियों से अंतिम संस्कार होते आए हैं और मोक्ष की मान्यता जुड़ी हुई है। आप नेता प्रदीप पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर इतिहास, संस्कृति और आस्था को मिटाने का कार्य कर रही है। ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर स्थित प्राचीन मंदिरों को ध्वस्त करना अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौधरी ने कहा कि यह घटना किसी विदेशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.