वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया कि मंगलवार को काशी प्रांत को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में आम आदमी पार्टी मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस किए जाने, मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने तथा प्राचीन पौराणिक धरोहरों को नष्ट किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। वह सोमवार को 'रोज़गार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा लेकर जंसा चौराहे पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सच बोलना अब अपराध बना दिया गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस किए जाने, मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने के खिलाफ आवाज़ उठाने और विरोध करने पर मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी गई। संजय सिंह ने कहा कि सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय, सवाल पूछने वालों पर मुकदमे लाद...