वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने के आरोप में सोमवार को पाल समाज ने उग्र प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा दिया। इससे मणिकर्णिका घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पाल समाज ने आरोप लगाया कि इस दौरान कई लोग चोटिल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने 18 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बाद में इन्हें निजी मुचलने पर छोड़ दिया गया। मणिकर्णिका घाट पर दोपहर बाद पाल समाज के लोग एकत्र होने लगे। थोड़ी देर बाद इनकी संख्या काफी बढ़ गई। थोड़ी देर बार वे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हो रही थी। सरकार के खिलाफ उनका आक्रोश नजर आ रहा था। जानकारी पर बड़ी संख्या में फोर्स मणिकर्णिका घाट पहु...