छपरा, जनवरी 5 -- एसडीओ के निर्देश पर अमनौर एसएफसी गोदाम से लौटाया गया करीब 50 टन चावल करीब 40 लाख रुपये के सरकारी चावल के सड़ने का अनुमान मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित व्यापार मंडल के गोदाम में ही लाखों के सीएमआर के चावल सड़ गए। एसडीओ की जांच में यह मामला सामने आया तो अमनौर एसएफएसी गोदाम से उसे लौटाया गया।। गोदाम में पड़े चावल में कीड़े रेंगते दिख रहे हैं और बोरे से तेज दुर्गंध उठ रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी सड़े-गले चावल को जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों तक पहुंचाने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय गोदाम प्रबंधक ने इस चावल को अमनौर स्थित एसएफसी गोदाम में आपूर्ति कर दी थी। हालांकि, वहां जांच के दौरान चावल की खराब गुणवत्ता उजागर हो गई। मामला सामने आते ही मढ़ौरा एसडीओ निधि राज ने तत्काल जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.