छपरा, फरवरी 10 -- छपरा। इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण में हुई गंभीर अनियमितता पर सारण जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक हरेन्द्र प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा जारी कार्यालय-आदेश में यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण की रिपोर्ट में बताया गया था कि लिपिक सिंह ने मारूती नंदन एकेडमी, मिर्जापुर, मढ़ौरा को निर्धारित क्षमता से अधिक छात्रों को जोड़ते हुए परीक्षा केन्द्र के रूप में प्रस्तावित किया। आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर वास्तविक आवासन क्षमता छिपाई और वरीय अधिकारियों को गुमराह किया। स्पष्टीकरण मांगने पर सिंह ने अपनी "भूल" स्वीकार भी की, लेकिन विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता और नियम उल्लंघन माना।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.