छपरा, मार्च 17 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए मढ़ौरा में भाजपा ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने की। भाजपा नेता मनोज सिंह ने मढ़ौरा प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा नेता ने प्रखंड के जवईनिया, चंदा, मोथहा, नारायणपुर के कई टोले और दलित बस्तियों में लोगों से जनसंपर्क किया। बुजुर्ग पुरुष और महिला मतदाताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए इस जनसंपर्क के दौरान इन्होंने बैठकें की। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्य्मंत्री नीतिश कुमार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी गई है। सड़क और बिजली के क्षेत्र में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से अप्रत्याश...