बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। मढ़ीनाथ में हनुमान गढ़ी के पास नवविवाहिता ज्योति शर्मा का शव घर के पीछे तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंग टीम से घटना स्थल की जांच पड़ताल कराई। शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ैया निवासी राजेश कुमार ने बेटी ज्योति शर्मा का विवाह एक नवंबर 2025 को मढ़ीनाथ के हनुमान गढ़ी निवासी स्वर्गीय हरिमोहन शर्मा के बेटे लव कुमार से किया था। रविवार की सुबह को ज्योति घर में दिखाई नहीं दी। उसे तलाशा गया। परिवार वाले दो मंजिला छत पर चढ़े तो पीछे तालाब में ज्योति का शव पड़ा था। शव तालाब में होने की सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। शव को तालाब से निकालकर अस्तपाल ले गये। वहां डाक्टरो...