संभल, फरवरी 1 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला निवासी अतर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र सोनू की पत्नी चांदनी गर्भवती थी, जिसका पिछले छह माह से उपचार मढ़न स्थित रहमत हेल्थ केयर सेंटर पर चल रहा था। गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें उक्त सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां जन्म लेते ही नवजात की मृत्यु हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही तथा लंबे समय से धन ऐंठने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी मनोज चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्लिनिक संचालकों से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर नोडल अधिकारी ने क्लिनिक को अवैध पाते हुए तत्काल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.