जौनपुर, जनवरी 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ददरा बाईपास से सुबह करीब 11:20 बजे दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक और नौ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम नगर के भंडरिया टोला मोहल्ला निवासी वैशाली पत्नी शिवम के गले से सोने की चेन बाइक सवार बदमाश छीन ले गए थे। बुधवार को सूचना मिली कि लूट के आरोपी ददरा बाईपास पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को पकड़ ली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ताजमोहम्मद निवासी तेजगढ़ थाना बरसठी और शुभम सेठ उर्फ बच्चा निवासी ईदगाह रोड मड़ियाहूं बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...