भागलपुर, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर मिनी देवघर के नाम से विख्यात बिहपुर प्रखंड के मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 15 फरवरी को परंपरागत शिव बारात सह झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी मड़वा पश्चिम पंचायत के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगी, जिसमें विभिन्न रूप धारण कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि 15 से 19 फरवरी तक मेला लगेगा। मेले का उद्घाटन 14 फरवरी को अपराह्न चार बजे मंदिर प्रांगण में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...