मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मड़वन। जियन यादव टोला स्थित शिव शक्ति गणेश धाम मंदिर परिसर में गुरुवार को कांटी विधायक अजीत कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता में है और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार और सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस मौके पर शिक्षाविद शिवचंद्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...