मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मड़वन। मड़वन फीडर से जुड़े रूपवारा, शाहपुर, महमदपुर सूबे, रामपुर साह, गंगापुर समेत दर्जनों गांवों में रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई राजीव कुमार ने बताया कि लाइन के समीप पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...