मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भटौना धानुक टोला व सलाहपुर में रविवार को पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने संवाद किया। इस दौरान किसान, मजदूर और युवाओं की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली बिल में गड़बड़ी एवं सूचना दिए बिना विभाग द्वारा लाइन काटने और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। किसानों ने सिंचाई, मजदूरों ने मनरेगा से पंचायत में काम नहीं मिलने के बारे में बताया। इस पर भाजपा नेता ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात कर उपभोक्ताओं की समस्या के बारे में अवगत कराया। साथ ही कैंप लगाकर बिजली सुधार करने एवं सूचना दिए बिना बिजली नहीं काटने की बात कही। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जयकिशन कुमार चौहान, पप्पू मिश्रा, विनोद शर्मा, अजय राय, राजीव महतो, राजू मंडल, मो. शमीम, जालंधर महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.