मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटौना में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने गणित एवं विज्ञान विषयों में अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणित विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रक्सा डीह कन्या की छात्रा किशन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मध्य विद्यालय मड़वनन की श्रुति कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरसराय की सुषमा कुमारी एवं सोनाक्षी कुमारी रहीं। विज्ञान विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर के शुभम कुमार एवं स्नेहा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.