मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के चमरुआ स्थित शुभ जीविका स्वयं सहायता समूह में पांच लाख रुपये के लोन घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में समूह की लीडर गीता देवी, पिंकू देवी, अनीता देवी ने जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक को आवेदन दे जांच कर की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि समूह के नाम पर पांच लाख लोन कराया गया, पर सदस्यों में जीविका की सीएम द्वारा एक लाख ही वितरण किया गया। सभी दीदियों द्वारा लोन की राशि एक लाख का भुगतान भी कर दिया गया। इसके बाद बिजनेस बढ़ाने के लिए दीदियों द्वारा फिर से लोन की मांग की गई, ताकि बिजनेस आगे बढ़ाया जा सके। पर सीएम द्वारा इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं की गई। इस वजह से सभी का बिजनेस बंद हो गया। इस बीच इनका इंडियन बैंक पकड़ी पकोही का खाता भी बंद हो गया, जिसके बाद इन लोगो ने बैं...