हाजीपुर, फरवरी 23 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मड़ई चौक स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी कर 37 पीस हेरोइन एवं एक मोबाइल के साथ किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दुकानदार स्थानीय थाना क्षेत्र के शाही कॉलोनी निवासी जयनारायण भगत के पुत्र पवन कुमार उर्फ चंदू बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार हेरोइन तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किराना दुकान में हीरोइन की बिक्री किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार दुबे दलबल के साथ किराना दुकान के पास पहुंचे। पुलिस को देख किराना दुकानदार भागने लगा,जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर कि...