रांची, जनवरी 8 -- रांची। मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से 9 से 11 जनवरी तक 'मड़ई उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय उत्सव में झारखंड की ओर से लक्ष्मी नाथ महतो के नेतृत्व में न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र, बुढ़मू के कलाकार डमकच नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इससे पूर्व भी लक्ष्मी नाथ महतो का नागपुरी नृत्य दल राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव (रायपुर, छत्तीसगढ़), कुल्लू दशहरा उत्सव (हिमाचल प्रदेश), अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (गोवा), राष्ट्रीय सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव (बेंगलुरु, हुबली और मंगलुरु), ओडिशा के कालाहांडी, राजस्थान के जयपुर, अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला (फरीदाबाद, हरियाणा) आदि स्थानों पर नागपुरी नृत्य की विभिन्न शैलियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का परचम लहरा चुका है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.