अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- मडराक, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मनोहरपुर कायस्थ गांव में एक महिला से 14 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम बाइक सवार दो ठगों ने बर्तन बेचने के बहाने महिला को बातों में उलझाया और वाशिंग मशीन का लालच देकर नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुई, जब मनोज की पत्नी दुर्गेश अपने घर के बाहर थीं। इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक बर्तन बेचने के लिए उनके पास पहुंचे। कुछ देर बाद एक अन्य बाइक पर कपड़े बेचने वाला तीसरा व्यक्ति भी वहां आ गया। दोनों फेरी वाले दुर्गेश को अपनी-अपनी चीजें खरीदने के लिए कहने लगे। इसी बीच, बर्तन बेचने वाले अपाचे बाइक सवारों ने महिला को एक वाशिंग मशीन का लालच दिया। उन्होंने कहा कि अभी पैसे दे दें, थोड़ी देर बाद वाशिंग मशीन घर पहुंच जाएगी। ठगों की बा...