प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर के मठ-मंदिरों के 500 मीटर दायरे में मीट की बिक्री और पशु वध पर फिर रोक लगाई गई है। लगभग 11 साल पहले का आदेश प्रदेश के सभी नगर निकायों को भेजा गया है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात का आया आदेश प्रयागराज नगर निगम शुक्रवार से लागू करने जा रहा है। नगर निगम का पशुधन विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में मठ और मंदिरों के आसपास 500 मीटर दायरे में अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। प्रमुख सचिव ने प्रतिबंध को गंभीरता से लागू करने का निर्देश दिया है। कार्रवाई और निगरानी के लिए प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी की गठन भी कर दिया है। कमेटी में जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, संभागीय परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.