बोकारो, जनवरी 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के भेलवा टांड क्रिकेट समिति के तत्वावधान में आयोजित भाठा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार को किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भेलवा टांड और मठ टोला के बीच खेला गया। खेले गए फाइनल मैच में मठ टोला की टीम ने भेलवा टांड को पराजित कर टूर्नामेंट में कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य कान्तु करमाली, रितेश सिन्हा, टूर्नामेंट कमिटी के आकाश कुमार पटेल, गोलू, रवि, मध्यम, शेरा, सिकंदर, राजा, रविन्द्र, अरुण, गुड्डू, अजित, कुणाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...