बक्सर, फरवरी 19 -- डुमरांव। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक हेरोइन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपित की तलाशी ली तो उसके पास से दो पुड़िया हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मठिला गांव का रहने वाला जयप्रकाश है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपित हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के धंधे में शामिल है। इसके बाद टीम गठित कर उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई। जहां से हेरोइन के साथ आरोपित पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...