कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्राम मठिया में दुबे परिवार द्वारा आयोजित 97 वर्ष से चल रहे प्रसिद्ध दशहरा मेले के रामलीला का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्र द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम धैर्य की पराकाष्ठा श्रीराम हैं। श्रीराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य व संस्कार नहीं छोड़ा। सांसद ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए श्रीराम के आदर्श को आत्मसात करना होगा। रामलीला मंचन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि पुत्र, भाई, पत्नी के संस्कार का दर्शन है, जिससे समाज को सद्व्यवहार का प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि 97 वर्ष से चल रही परंपरा अनवरत चलती रहेगी। शीघ्र ही क्षेत्र के लोगों के लिए सुसज्जित सरोवर व भव्य मंदिर भी तैयार हो जायेगा। इस अवसर पर वर...