मुंगेर, फरवरी 6 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय मटेश्वर महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर के एसडीओ आलोक राय सहित अनुमंडल के अधिकारी ने बाबा मटेश्वर धाम पहुंच कर कार्य योजना की स्वरुप तय की गई। एवं संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से मंदिर परिसर में तीन दिवसीय राजकीय मटेश्वर महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामचीन कलाकार सांस्क...