सहरसा, फरवरी 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रसिद्ध मटेश्वर धाम काठो मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा के गगनभेदी जयघोष के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना में जुटी रही।महाशिवरात्रि के अवसर पर लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर मंगलकामना की। मंदिर परिसर से लेकर करीब दो किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही, जो शाम छह बजे तक जारी रही। मंदिर का पट अहले सुबह चार बजे खोल दिया गया था, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगीं। 108 फीट कांवर यात्रा और डाक बमों का जलाभिषेक: महाशिवरात्रि के अवसर पर 108 फीट कांवर यात्रा भी आकर्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.