मुंगेर, फरवरी 6 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा मटेश्वरधाम में गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति से श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। जिला एवं सत्र न्यायालय सहरसा के एक्साइज स्पेशल न्यायाधीश संतोष कुमार तथा पोक्सो स्पेशल न्यायाधीश राकेश कुमार ने मंदिर पहुंचकर बाबा मटेश्वर के दिव्य शिवलिंग का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। दोनों न्यायाधीशों ने पूरे विधि-विधान से पूजा करते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सौहार्द की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखा गया। मौके पर बाबा मटेश्वरधाम डाक एवं कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत ने न्यायाधीशों का स्वागत करते हुए मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक मान्यताओं एवं इसके पुरातात्विक मह...