बागेश्वर, मई 23 -- मटेना गांव में श्रीमद् भागवत कथा जारी है। कथा सुनने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर कथा व्यास पंडित नीरज जोशी ने कहा कि भागवत कथा निष्काम भाव से कर्म करने का संदेश देती है। इस मौके पर भजन कीर्तनों से क्षेत्र में भक्ति की रसधारा बह रही है। विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए व्यास जोशी ने कहा कि मनुष्य को जीवन में श्रेष्ठ कर्मों के बल पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने भागवत कथा के अन्य अनेक प्रसंगों का भी उल्लेख किया। इस मौके पर कथा के बाद भक्तों ने आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। युवा भजन गायक प्रदीप गुरुरानी के भजनों पर लोग झूमते नजर आए। इस दौरान यजमान कैलाश चंद्र जोशी शास्त्री, सुरेश चंद्र जोशी, केवलानंद जोशी, जगदीश जोशी, शंकर जोशी समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...