बेगुसराय, जनवरी 10 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे तक कार्यालय परिसर में कुल मात्र तीन कर्मी उपस्थित थे। वहीं अंचल कार्यालय में एक भी कर्मी मौजूद नहीं था। प्रखंड कार्यालय में सिर्फ दो कर्मी तथा आरटीपीएस काउंटर पर एक कर्मी ही उपस्थित थे। शेष कार्यालयों में ताले लटके रहे। इससे दूर-दराज से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने कार्य के निवारण के लिए पहुंची खरीदी मटिहानी निवासी शोभा देवी और दर्पण देवी ने बताया कि वे वृद्धा पेंशन से संबंधित कार्य के लिए एक घंटे से अधिक समय से बैठी हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।वहीं चकवल्ली दियारा निवासी मन्नू कुमार ने बताया कि वे जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित प्रारंभिक जानकारी के लिए सुबह 10 बजे से ही कार्यालय में बैठे हैं। लेकिन 11 बजे तक कोई भी संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.