बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड की बलहपुर एक पंचायत के वार्ड 6 स्थित गुप्ता लखमीनिया बांध पर रविवार की संध्या सड़क हादसे में 60 वर्षीय बिपो देवी ( पत्नी रामसोगारथ तांती) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिपो देवी अपने घर के लिए गेहूं की बोरी लेकर बांध पर चढ़ रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नयगांव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.