बेगुसराय, मई 26 -- मटिहानी। माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व किसानों ने मटिहानी में प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जनार्दन सिंह एवं संचालन नवल किशोर सिंह ने किया। माकपा नेता अंजनी सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 खरीफ फसल सहायता सूची से प्रखंड के सात पंचायतों को वंचित रखा गया है। रामदीरी एक, रामदीरी दो, रामदीरी चार, मटिहानी दो , मनिअप्पा ,बलहपुर दो एवं सफापुर पंचायत शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में खरीफ फसल संपूर्ण प्रखंड के किसानों का बर्बाद हो गया था। एक तरफ गंगा की बाढ़ थी। दूसरे तरफ सिपेज का पानी था। सरकार के द्वारा सभी पंचायत के किसानों को फसल सहायता देने की घोषणा की गई थी। फसल सहायता सूची बनाई गई। इसमें मटिहानी प्रखंड में कुल 16 पंचायत है 16 पंचायत में से 7 पंचायतों को वंचित कर दिया गया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि स...