बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन पार्टी की तरफ से मटिहानी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 16 अक्टूबर को नामांकन का पर्चा दाखिल करने की घोषणा की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय सिंह सार्जन ने रविवार को गांधी आश्रम में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मटिहानी से उनकी उम्मीदवारी की स्वीकृति की मुहर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर की चुनावी समिति सीईसी ने लगा दी है। चुनाव लड़ने के लिए मटिहानी क्षेत्र भेज दिया है। सार्जन ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नेताओं समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव की रूपरेखा तैयार करने को कहा है। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने किया। मौके पर कांग्रेस नेता शशिशेखर राय, विश्वनाथ सिंह, मुरलीध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.