लखनऊ, फरवरी 17 -- मटियारी फ्लाईओवर की मरम्मत रविवार को नहीं शुरू हो सकी। इसकी वजह से ट्रैफिक संचालन सामान्य रूप से चलता रहा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक सुबह मरम्मत के लिए कर्मचारी पहुंचे लेकिन ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कोई कागज नहीं मिला। इसकी वजह से पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू नहीं हुआ। उम्मीद है कि सोमवार से काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि मटियारी फ्लाईओवर के बाईं तरफ की लेन को 03 मार्च तक एवं दाहिनी तरफ की लेन को चार से 19 मार्च तक बंद कर काम किया जाएगा। बाईं तरफ काम के दौरान लखनऊ (कमता तिराहा/चिनहट तिराहा) से बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाने वाला यातायात मटियारी फ्लाईओवर के नीचे से जाएगा। वहीं मटियारी फ्लाईओवर पर दाहिनी तरफ कार्य होने के दौरान बाराबंकी/अयोध्या से लखनऊ (चिनहट तिराहा/कमता तिराहा) की तरफ आने वाला यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.