बुलंदशहर, फरवरी 22 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढी बकापुर में सगाई समारोह से लाई गई मटर पनीर की सब्जी खाने से एक ही परिवार के एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए।दो की हालत गंभीर बताई गई है।सभी को पेट में दर्द के बाद उल्टी दस्त की समस्या हुई है। सभी का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में गत बृहस्पतिवार को एक युवक की सगाई आई हुई थी। सगाई समारोह से बची हुई मटर पनीर की सब्जी को नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी हलवाई पप्पू गांव मूढ़ी बकापुर स्थित बहन काजल के यहां ले आया और यहां उस मटर पनीर की सब्जी को परिवार के लोगों ने मिल बाटकर खा लिया। बताया जाता है कि मटर पनीर की सब्जी खाने के करीब दो घंटे बाद अंजलि (25 वर्ष), ब्रजेश देवी (45), वरुण (9), रीना (17), निर्देश कुमारी (19), काजल कुमारी (19),स...