धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सैलून संचालक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मटकुरिया छठ तालाब के बगल में स्थित संजय नगर में एक किराए के मकान में फांसी लगाने के बाद घरवाले शव लेकर पैतृक गांव चले गए। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज के दबाव में था। इसे लेकर मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...