सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से मझौली सागर के सुरम्य तट पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि प्रकृति के संतुलन में वेटलैंड्स का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। मझौली सागर जैसे प्राकृतिक वेटलैंड्स के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डीएफओ नीला एम ने कहा कि मझौली सागर एक प्राकृतिक वेटलैंड है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। उन्होंने लोगों से पक्षियों के शिकार से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि मझौली सागर में इको टूरिज्म की प्रबल संभावनाएं हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्राकृतिक वेटलैंड का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने एक जन...