आरा, दिसम्बर 7 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शनिवार की रात चोरों की ओर से 11 पोल का कवर बिजली तार काटने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गांव में अफरातफरी मची रही। इस दौरान तीन बोरिंग की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है, जिससे किसानों की सिंचाई का कार्य ठप हो गया है। ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी रविवार की सुबह बधार में जाने पर हुई। इसके बाद विद्युत विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली तार की चोरी की ऐसी घटना 1990 के दशक में देखने को मिलती थी, जो कि अब कभी सुनने में भी नहीं आती है। सहायक अभियंता ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...