हाजीपुर, मार्च 28 -- पटेढ़ी बेलसर । संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव के वार्ड नंबर 11 में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ग्रामीण देवचरण सिंह एवं ललित कुमार दोनों भाइयों के घर में लाखों रुपये के आभूषण एवं जेवरात चुरा के ले गये। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब गृह स्वामी रात्रि में खाना खाकर अपने घरों में सोने चले गये। तभी अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे। अलमीरा एवं ट्रंक का तला काटकर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण, पीतल का बर्तन, कीमती कपड़े, कागजात सहित लाखों के सामान लेकर चले गए। जब गृह स्वामी की नींद खुली तो देखा कि उनके घर के सभी कमरों के ताले कटे हुए हैं। सभी बक्से पेटी और अलमीरा टूटी पड़ी है। इसे देखकर सभी ने रोना चिल्लाना चालू कर दिया। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.