मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास निवासी प्रो. अवधेश कुमार शुक्ला के घर से करीब तीन लाख रुपये का आभूषण चोरी कर लिया गया। मामले में एफआईआर के लिए गृहस्वामी में गुरुवार को सदर थाने में आवेदन दिया। उन्होंने घर में काम करने वाली दाई पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि छह जनवरी की शाम करीब सात बजे उनके पुत्र के बेडरूम में रैक पर रखा फ्रेमिंग किया गया फोटो अवस्थित देखा। इसके पीछे एक बॉक्स में कुछ आभूषण रखे हुए थे। शक होने पर जब उन्होंने बॉक्स को खोल कर चेक किया तो उसमें से सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी मंगलसूत्र नहीं मिला। कमरे में पत्नी और पुत्र के अलावा केवल दाई झाड़ू पोछा करने के लिए जाती है। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन दिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.