बगहा, मार्च 5 -- बेतिया। मझौलिया थाना क्के एक गांव से शादी के नीयत से किशोरी का अपहरण कर कतिपय लोगो ने कर लिया है। किशोरी शौच करने के लिए घर से निकली थी। मामले में किशोरी के पिता ने मझौलिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है। किशोरी के पिता ने एफआईआर में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 19 फरवरी की सुबह घर से दक्षिण सरेह में शौच करने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना अंतर्गत मटियरिया वार्ड एक निवासी अवधेश दास उसकी पुत्री को पैसे का लोभ देकर बहला फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। अवधेश दास मदारी का खेल दिखाने का काम करता है। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपित के परिजनों से अपनी बेटी को वापस करने को कहा तो वे लोग गाली गलौज देते हुए जान मारने पर उतारू हो गए। लड़की के पिता ने किसी तरह भाग कर अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.