मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया रोड स्थित गुमटी नंबर पांच के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे झोपड़पट्टी में आग लग गई। इस दौरान दो बड़े और तीन छोटे सिलेंडर फटने से आग भयावह हो गई। अगलगी में आधा दर्जन लोगों का आशियाना जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तबतक झोपड़ी में रखा सारा सामान जल चुका था। बताया गया कि पहले एक झोपड़ी से चिंगारी उठी। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने आधा दर्जन झोपड़ियां को चपेट में ले लिया। इसके बाद पूरे मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। इस दौरान दो बड़े व तीन सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई। कोई अपना सामान नहीं निकल पाया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.