बगहा, अप्रैल 24 -- मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 अप्रैल से लापता सात वर्षीया बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। उसका क्षत-विक्षत शव बुधवार सुबह बरवां सेमरा घाट पंचायत के सिसवानी सरेह में मिला। अपराधियों ने उसका गला व हाथ भी काट दिया है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है। सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इधर, मझौलिया थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी, एसडीपीओ विवेकदीप घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों ने बताया कि बीते 20 अप्रैल की देर शाम बच्ची पड़ोस में शादी समारोह के दौरान हो रही हनुमान आराधना में गई थी। भोज खाने के बाद वह घर लौट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.