गंगापार, दिसम्बर 25 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। बरांव पावर हाउस से जुड़े मझिगवां क्षेत्र में एलटी विद्युत केबल लकड़ी की थुधी के सहारे किसी तरह टिकी हुई है और जमीन से महज लगभग एक मीटर की ऊंचाई पर लटक रही है। गांव की घनी आबादी के बीच से गुजर रही यह केबल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस लटकती केबल के नीचे से प्रतिदिन बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मवेशी गुजरते हैं। बरसात या तेज हवा के दौरान केबल और नीचे झूलने लगती है, जिससे करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय अंधेरे में यह केबल दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन विद्युत विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.