मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने रविवार को मझवा ब्लाक के गोतवा एवं चकचड़िया ग्रामसभा में इंटरलाकिंग रोड का लोकार्पण किया। सालों से क्षतिग्रस्त गांव के संपर्क मार्ग पर इंटरलाकिंग होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्र्रामीणों का आवागमन में सहूलियत होगी। विधायक ने गोतवा में डेढ़ लाख की लागत से ढाई सौ मीटर इंटरलाकिंग, चकचड़िया में लगभग साढ़े चार लाख की लागत से बने इंटरलाकिंग का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर संपर्क मार्ग पर इंटरलाकिंग कराया गया है। गांव का विकास कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर भाजपा के मझवा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह,सभासद अवनीश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष बिंद, गोतवा के प्रधान मंटू बिंद, चकचड़िया दिलीप सिंह, अवर अभियंता श्रवण, पीयूष आदि ग्र्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.