चंदौली, फरवरी 19 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चंदौली मझवार स्टेशन से 32 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी दो गांजा तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लीलापुर रेलवे फाटक के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच मखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की टैक्सी मझवार रेलवे स्टेशन के सामने है, जो संदिग्ध लग रही है। इसको रोककर चेक कर लिया जाए इसमें शराब होने कि सम्भावना है। उक्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान टैक्सी चालक व बगल में बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। दोनों की पहचान शशि कुमार गुप्ता और शिवशंकर निवासी जादूपुर था...