मऊ, मार्च 21 -- मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मझवारा में लगभग डेढ़ दशक पूर्व सब्जी व्यापारियों के लिए लाखों रुपये खर्च कर नवीन मंडी का निर्माण हुआ, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते स्थानीय सब्जी कारोबारियों को इसका लाभ अबतक नहीं मिल पाया है। नतीजा अब भी सब्जी कारोबारियों को मंडी की दरकार है। हाल ये है कि निर्मित नवीन मंडी पशुआश्रय स्थल के रूप में तब्दील हो गई है, जिससे सब्जी व्यापारी मझवारा बाजार में प्रतिदिन शाम को सड़क किनारे अपनी दुकान लगाने के लिए विवश हैं। स्थानीय व्यापारियों ने इस बाबत कई बार जनप्रतिनिधियों से लगाए उच्चाधिकारियों से नवीन मंडी को चालू कराए जाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन इस ओर किसी प्रकार की कवायद नहीं हो पाई है। घोसी के मझवारा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब 15 साल पहले मंडी के लिये लाखों की लागत से नवीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.