बक्सर, फरवरी 22 -- पेज तीन के लिए ---- कार्रवाई डुमरांव के साफाखाना मुसहर टोली से 80 लीटर शराब बरामद कई बर्तनों में शराब घरों के अंदर जहां-तहां छिपाकर रखे गए थे बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना की पुलिस ने मझरियां गांव में छापेमारी कर 276 लीटर शराब बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मझरियां निवासी पुष्पा देवी के दोनों बेटे यूपी से शराब लाते हैं और घर में ही रखते हैं। उनकी मां खुद गांव में इसे बेचती है। बीते शनिवार की रात पुलिस ने पुष्पा के घर छापेमारी की, जहां से 276 लीटर शराब बरामद की गई। मौके से पुष्पा और उसके एक बेटे दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसका दूसरा बेटा भाग निकला। पुलिस के मुताबिक पुष्पा देवी शराब बेचने के मामले में दो बार जेल जा चुकी है। इसके बावज...