चाईबासा, अगस्त 8 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव में 12 अगस्त को मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस आशय का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की मझगांव मंडल की बैठक में लिया गया। मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह हेंब्रम की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तियु शामिल हुए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। तिरंगा यात्रा के लिए संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मजहर हुसैन, सह संयोजक खिरोधचंद्र महाकुड़ बनाए गए। नवागांव पंचायत में संयोजक खगेन पिंगुवा, ललित पिंगुवा, खैरपाल आसानपाठ पंचायत के लिए राजीव सिंकू एवं प्रकाश भूषण सिंकू को बनाया गया। पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.